मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा व रिया ने मारी बाजी

#दीपक कुमार सिंह /परसा(सारण): पेटल्स ईटरनल टेक्नो-स्कूल जलालपुर,अपहर में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा तीसरी से आठवीं तक की लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने तरह-तरह की आकृतियां अपनी हथेली पर उकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडली ने देख-परख कर विजेताओं का चयन किया जिसमें पूजा,रिया प्रथम,पलक, श्रेया- दूसरे और रिचा, कृति- तीसरे स्थान पर रहीं। बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रो शिवानन्द उपाध्याय ने कहा कि मेहंदी हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और इसका रंग हमारी खुशी के हर अवसर पर देखने को मिलता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव पारसनाथ प्रसाद संतोष मांझी दीपक कुमार विनय विशाल तिवारी मंतोष राय विनोद उपाध्याय राजेश मिश्रा रुपक पाठक अजित कुमार नीलम सिंह नीतू देवी पूजा सिंह रितू कुमारी सुमन तिवारी सुमन गुप्ता समेत सैकड़ो छात्रा अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।