बेतिया – बगहा :– *सुहाग की सलामती का व्रत करवा चौथ आज*

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
सुहाग की सलामती व दीर्घायु की कामना के लिए महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम में महिलाएं सामूहिक रूप से करवा माता की पूजा-अर्चना कर उनसे सुहाग की सलामती की दुआ मांगेगी। फिर रात में चांद के दीदार के बाद अर्घ्य देंगी।
इसके बाद पति के हाथों से अन्न-जल ग्रहण कर व्रत समाप्त करेंगी। नाजीरपुर के पंडित नवीन कुमार बताते हैं कि ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने करवाचौथ का व्रत रखा था। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार व विश्वास का प्रतिक है।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत किया जाता है। इसके करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है। इसदिन छननी में दीया रख चांद का दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है।