तरैया, सारण। प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया में मंगलवार को विभिन्न गांवों से आए 118 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया। जिसमें चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि मंगलवार को रैपिड एंटीजन किट से 118 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया जांच के क्रम में चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें चैनपुर, चंचलिया, मंझोपुर, भलुआ भिखारी गांव के एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वही 18 व्यक्तियों का सैंपल कलेक्ट कर आरटी पीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया है। संक्रमित सभी व्यक्तियों को आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वॉरेंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रिमत व्यक्तियों का समय-समय पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संक्रिमत व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। वही अब तक प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के कुल 21 एक्टिव केस हैं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए लोग बेपरवाह होकर भीड़-भाड़ एवं बाजारों में ना घूमे। सभी लोग फेस मास्क अवश्य लगाएं व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों को करें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सकों से अवश्यक सलाह के बाद ही दवाओं का सेवन करें।
About The Author




Recent Post
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Recent Comments