महेन्द्रनाथ हॉल्ट से नही मिल रहा छपरा जंक्शन का टिकट, यात्री परेशान
दैनिक खोज खबर डेस्क
छपरा सिवान रेलखण्ड के एकमा व चैनवा स्टेशनों के बीच अवस्थित महेन्द्रनाथ हॉल्ट से छपरा जंक्शन का टिकट नही मिल रहा है। रेल यात्रियों को छपरा जंक्शन की बजाय हाजीपुर का टिकट दिया जा रहा है या फिर बुकिंग क्लर्क यह कह रहे है कि एकमा उतरकर टिकट ले लीजियेगा।

बुधवार की सुबह भी महेन्द्रनाथ हॉल्ट से छपरा जंक्शन का टिकट नही मिलने से रेलयात्रियों ने थोड़े समय के लिए हो हंगामा किया। रेल यात्रियों ने बताया कि बीते 21 जुलाई से ही महेन्द्रनाथ हॉल्ट से छपरा जंक्शन का टिकट नही मिल रहा है,फिर भी रेलवे प्रशासन कोई व्यवस्था नही कर रहा है।
स्थानीय लोगो ने शीघ्र छपरा जंक्शन का टिकट उपलब्ध कराने की मांग रेल अधिकारियों से की है।




Recent Comments