बेतिया :– बगहा प्रखंड दो के श्री साईं धाम मंदिर प्रागंण में मानवाधिकार निष्पक्ष ब्यूरो, भारत की पहल पर श्री साईं भजन संध्या आयोजन किया गया

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–बगहा प्रखण्ड दो परिसर में स्थित श्री साईं धाम मंदिर में श्री साईं भजन संध्या का उद्घाटन पूर्व बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्या अपर्णा सिंह ‘बहुरानी’ मुख्य अतिथि बगहा नगर परिषद सभापति मोहतरमा जरीना खातुन, विशिष्ट अतिथि- सशक्त स्थाई समिति के सदस्य एवं वार्ड पार्षद जुगनू आलम, बिहार प्रदेश महिला प्रभारी लक्ष्मी खतईत , नन्देश्वर पाठक, अविनाश कुमार पांडे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया l और मंच का संचालन संस्थापक व राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुंद मुरारी द्वारा किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों को माल्यार्पण एवं शॉल भेंट की गई।
श्री साईं भजन संध्या में दूर-दराज आए गायकों ने अपने अपने गानों और भजनों से सबका मन मोह लिया। और मानवाधिकार के कार्यकताओं ने भी भजन गाया एवं सभी दर्शकगणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव,राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र कुमार यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सह बिहार पुलिस प्रदेश महासचिव रेहान नैयर, जिलाध्य्क्ष प. चम्पारण शेख फ़रियाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष (विज्ञान व प्रौद्योगिकी )सुधांशु कुमार शेखर, जिलाध्यक्ष पुलिस जिला बगहा जितेन्द्र कुमार सहनी, जिलाध्य्क्ष महिला सुधा देवी, सदस्य विनय और राजेश कुमार,, स. सचिव बगहा 2 एवं वार्ड पार्षद में मोहन गुप्ता, अशोक पटेल, रामधार साह, डॉ० राजू सिंह और सैकड़ों की संख्या में भक्तगण श्री साईं भजन संध्या में उपस्थित रहे।




Recent Comments