टी-ट्वेन्टी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मढ़ौरा क्रिकेट क्लब विजयी

बनियापुर(सारण) : प्रखण्ड के पिठौरी खेल मैदान में आयोजित टी-ट्वेन्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खाकी बाबा टीम तथा मढ़ौरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.टूर्नामेंट का आयोजन न्यू सम्राट क्रिकेट क्लब ने किया. मैच की शुरुवात खाकी बाबा टीम पिठौरी ने टॉस जीतकर किया. टीम ने 16 ओवर में कुल 178 रन बनाया था.जवाब में उतरी मढ़ौरा क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही पूर्ण कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.उद्घाटन समिति सदस्य प्रतिनिधी व सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण सिंह ने फीता काट कर किया.श्री सिंह ने खिलाड़ियो से परिचय पात्र किया.श्री सिंह ने खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियो को खेल भावना को प्राथमिकता देते हुए प्रदर्शन करना चाहिए. खेल में जीत हार की परवाह नहीं करना चाहिया. जीत हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.जीत से न तो उत्साहित होना चाहिये न हार से घबराने की जरूरत है.मैन ऑफ द मैच मढ़ौरा की टीम के रोहित कुमार को घोषित किया गया जिसने मैच के दौरान चार चौके लगा खेल को रोमांचक बनाया.