बेतिया – लौरिया:– वार्ड सदस्यों की आवाज बनकर हाई कमान को बताऊंगी – नेहा सैफी

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा पंं.चम्पारण बेतिया बिहार:–
प्रखंड के साठी मध्य विद्यालय में शनिवार को आठ पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड संघ के उपाध्यक्ष राटा दूबे ने की । श्री दूबे ने कहा कि सरकार द्वारा निर्देशित विकास के कार्यो को कराने में मुखिया अभी भी कुछ अड़ंगा लगा रहे हैं, लेकिन सीएम नीतीश राज में उनका मंसूबा कभी सफल नहीं हो पाएगा । आज मुख्यमंत्री ने जो सम्मान के साथ हम वार्ड सदस्यों पर किया है, उसपर हम सब खरा उतरेंगे ।

वहीं इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जदयू की पंचायती राज प्रकोष्ठ की सचिव नेहा सैफी ने कहा कि मैं हमेशा आपकी आवाज बनकर आपका काम करुंगी। आपसब मुख्यमंत्री में आस्था रखें और अपने कर्तव्यों का सही तरह से निर्वहन करें। आपके कार्यो में कोई पदाधिकारी या पंचायत का मुखिया परेशानी खड़ा करता है तो मैं स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर आपकी परेशानियों को उठाऊंगी । मौके पर वार्ड संघ के अध्यक्ष मनोहर तिवारी, नरेश ठाकुर , बी राम , फुलबानो देवी , मनीषा देवी, जगन्नाथ साह, तबरेज खां, मोहफिल मियां, जदयू के विक्रम शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे ।