दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सीतामढ़ी से अपहरण कर लाया, पश्चिम चम्पारण जिला में बैठ अपहर्ता फिरौती की मांग करने के क्रम में आखिरकार पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया-बगहा पुलिस जिला के पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपहृत को बरामद कर लिया। बेेतिया एस पी जयन्त कान्त के अनुसार अपहृत की बरामदगी के दौरान एक अपहर्ता और वसूली की गई राशि भी पुलिस ने जप्त कर लिया। बेतिया पुलिस अधीक्षक जयन्त कान्त ने यह भी बताया कि सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक एवं नेपाल के मोहोत्तरी जिला के पुलिस अधीक्षक से मिली ख़बर कि सीतामढ़ी जिला के डुमरा थाना वार्ड संख्या 12 कोर्ट बाजार के निवासी रतन साह के पुत्र काशी कुमार एवं नेपाल मोहोतरी जिला के थाना गौशाला, बेलगाछी निवासी राजेंद्र साह के पुत्र सुरेश साह उम्र 30 वर्ष का अपहरण कर लिया गया। उसके बाद अपहृत को लेकर अपहर्ताओं ने बगहा पुलिस जिला अंतर्गत वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के जंगल मे रखा। जहाँ से अपहर्ता लगातार 15-15 लाख रुपये की फिरौती की मांगते रहे। इस सूचना मिलते ही बेतिया पुलिस अधीक्षक एवम बगहा पुलिस अधीक्षक ने अपहृत की बरामदगी और अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। अपहृत की बरामदगी के लिए गठित पुलिस की टीम ने लगातार एक सप्ताह तक अहर्निश छापामारी किया।बेतिया-बगहा-सीतामढ़ी एवं नेपाल पुलिस ने पड़ोसी देश नेपाल में छापामारी भी की। जिसमें नेपाल पुलिस ने विशाल मेहता को पोखरिया नगर पालिका जिला पर्सा से गिरफ्तार किया है। इसी बीच टीम को सूचना मिली की अपहृत के घर वाले फिरौती की राशि लेकर बगहा के चिउटाहां थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर-सौराहा में अपहर्ताओं को सौंपने वाले हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक जयंत कांत एवं बगहा पुलिस अधीक्षक ने टीम में शामिल अपर पुलिस अधीक्षक बेतिया पंकज कुमार रावत के पुलिसकर्मी, चौतरवा थानाध्यक्ष एवं चिउटाहां के एसटीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, फिरौती में अपहरणकर्ता द्वारा मंगाए गए 4 लाख 50 हजार रुपया की डिलीवरी के समय पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। जिस पर अपहरणकर्ता नेपाल के बारा जिला रामपुर कलेया नगरपालिका वार्ड नंबर 12 निवासी मुन्ना चौधरी पिता स्वर्गीय सुदामा चौधरी के पास में रखे देसी कट्टा को निकाल कर पुलिस पर फायर करने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम के सिपाही राकेश कुमार एवं सुनील कुमार सिंह ने उसका हाथ व कमर पकड़ लिया। इसपर अपहर्ता हाथापाई कर भागने का प्रयास किया। तत्काल टीम के अन्य सदस्य वहां पहुंचकर उसे दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर 5.56 एमएम का लोडेड कट्टा एवं 4 गोली बरामद किया गया। यह सब देखकर बाकी के तीन अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे एवं दोनों अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया। फिरौती में देने के लिए लाई गई राशि भी बरामद कर ली गई।





Recent Comments