Θ बेतिया – – बगहा:– *शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ इको होली मनाने का लिया संकल्प*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
पचरूखा बगहा
राo उo मध्य सह माध्यमिक विद्यालय पचरूखा बगहा 2 के शिक्षकों ने इस वर्ष पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने का संकल्प लिया एवं उपस्थित बच्चों को भी केमिकल युक्त रंगों आदि से होने वाले दुष्प्रभाव, दुष्परिणाम के बारे में बताया एवं बचने को कहा। बच्चों ने सादगी के साथ होली मनाने एवं गाँव के अन्य व्यक्तियों व बच्चों को भी प्रेरित करने को कहा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, वरीय शिक्षक धर्मेद्र कुमार ‘भारती’ ने कहा केमिकल युक्त रंग, गुलाल एवं अन्य उत्पादों के प्रयोग से त्वचा संक्रमण जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है इसलिए रंगों का चयन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
वहीं विद्यालय में WWF इंडिया के तहत संचालित ‘एक पृथ्वी’ ”पर्यावरण की पोटली” के प्रभारी शिक्षक सुनिल कुमार ने अपने पर्यावरण संरक्षण संकल्प को दुहराते हुए ”पर्यावरण संरक्षण संकल्प जीवन का विकल्प” नारे के साथ पर्यावरण के अनुकूल ही होली मनाने को कहा। आगे कहा कि पर्यावरण हमारे मित्र, जीवन रक्षक हैं इनके संरक्षण के लिए हमें सतत प्रयासरत रहना चाहिए तथा हमसे जितना संभव हो पाता है अपने स्तर से पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हैं। विगत दिनों आतंकी हमले में देश के वीर जवानों की शहादत से मन दुःखी है तथा होली के रंग, उमंग, उत्साह को फीका कर दिया है।
शिक्षक अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शक्ति प्रकाश, शिक्षिका शशि कुमारी ने कहा होली प्रेम, सद्भाव का पर्व है इसे सादगी के साथ मनाना चाहिए। किसी प्रकार की फूहड़ता, अश्ललीलता, हुड़दंग समाजिक ताने बाने को तोड़ने का कार्य करते हैं इसलिए लोगों को समरसता के साथ आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ पर्व मनाना चाहिए ताकि समाजिक सद्भाव बनी रहे।




Recent Comments