सामाजिक सदभाव संस्था के बैनर तले मुस्लिम बुद्धिजीवियों द्वारा एक आकर्षक तथा अनूठा होली मिलन समारोह आयोजित

मांझी (सारण)। बुधवार को स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में सामाजिक सदभाव संस्था के बैनर तले मुस्लिम बुद्धिजीवियों द्वारा एक आकर्षक तथा अनूठा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में द्विदलीय होली गीत का मुकाबला आयोजित किया गया । जिसमें मांझी के गायक दीपक बाबा तथा सिवान के गायक सिकंदर सुहाना ने उपस्थित दर्शकों झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया। पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में खेले होली गाकर स्रोताओं को होली के रंग में सराबोर कर दिया।समारोह का विधिवत उद्घाटन एबीपीएसएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में मांझी की जनता को सामाजिक सदभाव तथा गंगा जमुनी तहजीब का वाहक बताया।

समारोह को मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान उमाशंकर ओझा रंजन शर्मा शैलेश यादव समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान डॉ सत्य नारायण प्रसाद यादव धनु यादव अर्जुन राम जीवन कुमार जुबैर अहमद ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ ओमी जदयू नेता नीरज मिश्रा राजद नेता राहुल गुप्ता चितरंजन यादव तारकेश्वर तिवारी मुन्ना मियाँ वीरेश यादव प्रह्लाद यादव खुर्शीद अहमद आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन बिजेंद्र तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन सोहैल अहमद ने किया।