दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के मनुवापुल थाना अध्यक्ष संजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मेहदियाबारी पेट्रोल पंप के पास कुछ अपराधी अपराध करने के लिए एकत्रित हुए हैं। इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई। पुलिस पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो छापेमारी कर इजहार अहमद उम्र 35 वर्ष पिता शेख हकदार के पास से लोडेड देसी पिस्तौल, नन्हे उर्फ सरफराज आलम के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एवं ग्लैमर मोटरसाइकिल ,अफसर आलम जो इंजीनियर की डिग्री लिया हुआ है उसके पास से 1 लोड देसी कट्टा ,इरशाद आलम के पास से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। धनंजय कुमार के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया । इसके पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ के दौरान सभी ने बताया कि किसी व्यवसाई से लूट की बड़ी योजना बनाए थे। इन लोगो के पास से 1 फरवरी 2019 लूट की गई उत्कर्ष कंपनी का 30500 रुपया नन्ने उर्फ सरफराज व इजहार आलम के पास से बरामद किया गया। इसके अलावा 40हजार रुपैया बैंक ऑफ इंडिया में जमा करवाया है, जहां इनके खाते को रुपया सहित फ्रीज कर दिया गया है। उपरोक्त सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में लूट और हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं हाल ही में रामनगर थाना में हुई लूट की घटना में अपने संलिप्त स्वीकार किया है । छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार रावत ,थानाध्यक्ष संजय कुमार ,तकनीकी सेल के शाखा प्रभारी राजेश कुमार, चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, तकनीकी सेल के मुन्ना कुमार सहित कई लोग शामिल थे।





Recent Comments