देश की सवा सौ करोड़ जनता भरोसे व मजबूती के साथ मोदी सरकार के साथ खड़ी है – रुडी

सांसद राजीव प्रताप रुडी बाइक रैली के दौरान

देश की सवा सौ करोड़ जनता भरोसे व मजबूती के साथ मोदी सरकार के साथ खड़ी है – रुडी

अमनौर /सारण – अभिनंदन के पिछे पुरा देश खड़ा है. जिस प्रकार जांबाज पायलट ने हौसले के साथ पाकिस्तानियों को करारा जवाब दिया है. उसका अभिनंदन है. उक्त बातें शनिवार को पटना में तीन मार्च को आयोजित प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने हेतु अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य बाईक रैली निकालने के दौरान स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने कही.उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का का आभार व्यक्त करना चाहेंगे जिन्होंने 48 घंटों के भीतर विंग कमांडर को भारत वापस कर दिखाया. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश की ताकत को दर्शाता है. देश की सवा सौ करोड़ जनता भरोसे व मजबूती के साथ वैसी सरकार के साथ है जो अपने जवानों के साथ खडा है. बाइक रैली को अपने आवास से शुभारंभ करते हुए श्री रुडी ने कहा कि पटना में आयोजित प्रधानमंत्री की संकल्प रैली में लाखों लाख की संख्या में लोग शामिल होगें. इस दौरान उन्होंने लोगों से रैली में शामिल होने के लिए अह्वान किया. बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाइक पर पार्टी के झंडे व भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

उक्त मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, निरंजन शर्मा, प्रियरंजन सिंह युवराज, युवराज भाष्कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, भानुप्रताप सिंह, बलिराम तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे.