पुलवामा आतंकी हमले क़ा आक्रोश गांव-गाव पहुंचा, तकिना गाव के सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल शहीदों को दी श्रधांजलि

मढौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के तकिना गाव के सैकड़ों युवाओं ने रविवार संध्या कैंडल मार्च निकाल शहीदों को भावभीनी श्रधांजलि दी। जिसमें कन्या मध्य विद्यालय तकिना के छात्र व छात्राएं शामिल हुये। कैंडल मार्च तकिना गांव से निकल असोईया तक आया ।

जहां पर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित की गयीं । इस मौके प्रधानाचार्य बृजमोहन पासवान, ब्यवासायी संजय ठाकुर , सत्यम कु , जीतू कुमार , संजीव , संजय कुमार , सुमन कु , प्रिन्स कु , अक्षय कुमार, प्रदीप कुमार , जीतेश कुमार , अजीत कुमार समेत सैकड़ों लोग थे।




Recent Comments