बेतिया – नौतन:– ​इरास परियोजना के रथ को हरी झंडी दिखाकर बीईओ ने किया रवाना ।।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं ) बिहार —
नौतन —  प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन से डी एस एस एस बेतिया डायोशोशन शोसल सर्विस सोसायटी सेवा केन्द्र दुसैया बेतिया द्वारा संचालित ईरास परियोजना रथ को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रत्नाकर द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया ।जो रवि फसल के अवसर पर प्रखंड के बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे सीड ड्रील मशीन के द्वारा गेंहू और मसूर की बुआई तथा खरपतवार नाशी दवा छिड़काव एवम् इरास बी एम पी का प्रचार प्रसार किया गया ।इस मौके पर रामपूकार महतो धर्मेन्द्र कुमार अनिरूध्द महतो पूर्वी नौतन सरपंच सुनैना देवी आदि के साथ  किसान मौजूद रहे ।