​​Θ बेतिया – आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का किया पुतला दहन 

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री राजन कुमार के नेतृत्व में शहर के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में कुलपति अमरेंद्र यादव परीक्षा नियंत्रण डाँ.ओपी रमण एवं का पुतला दहन किया। पश्चिम चंपारण जिले के सभी कॉलेजों का 50% छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है जिसको लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोशित है।  विश्वविद्यालय प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
छात्र नेता धनंजय कुमार गुड्डू ने विश्वविद्यालय प्रशासन पे आरोप लगाते हुये कहा कि स्नातक प्रथम द्वितीय तृतीय खंड का परीक्षा परिणाम तीन महीना पहले प्रकाशित हुआ लेकिन टी.आर महाविद्यालयों में नहीं पहुंच पाया। विश्वविद्यालय प्रशासन हमेशा छात्रों का आर्थिक मानसिक शारीरिक शोषण करता है।आज विश्वविद्यालय प्रशासन के पास पेंडिंग रिजल्ट को लेकर कोई जवाब नहीं है। विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों का भविष्य का कोई चिंता नहीं है। छात्रों का भविष्य अंधकार में होते जा रहा है ।राज्य सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि छात्रों के भविष्य को बचाया जा सके। प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य आर्यन अग्निहोत्री, छात्र नेता राहुल पांडे,एवं कॉलेज अध्यक्ष रवि पटेल ने कहा की रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन कान में तेल डाल के सो रही थी और छात्रा मुद्दा को देखते हुए आनन-फानन में सभी संकायों के सभी खंडो का एक साथ परीक्षण फोरम करवाने का काम कर रही है।
महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति ने सभी कॉलेज प्रचार्य को आदेश दिया था कि जिन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है,उनका आवेदन ले  महाविद्यालय स्वयं सुधार करवाएं लेकिन महाविद्यालय ने केवल खानापूर्ति की और दलालों के माध्यम से छात्रों का रिजल्ट सुधरवाने का काम करा रही है। जिसके चलते पेंडिंग रिजल्ट  के सुधार में तेजी नहीं आरहा हैं। नगर मंत्री राजन कुमार सह मंत्री अभिषेक यादव ,सुनील पासवान, रजनीश गोस्वामी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परीक्षा फार्म भरवाने के बावजूद परीक्षा नहीं हो पा रही है कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय प्रशासन उदासीन रवैया देखने को मिल रहा है। अगर समय से सभी छात्रों का परीक्षा फॉर्म नहीं भर आया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सड़क से लेकर विश्वविद्यालय तक आंदोलन करने के लिए बाद होग।मौके पर कॉलेज सहमंत्री सुनील कुमार,नगर सह मंत्री कुणाल सिंघानिया, संतोष कुमार,सुनील कुमार,सुधीर राज, शैलेश पटेल, विवेक कुमार,मुन्ना ठाकुर,जीतेन्द्र पासवान, गोविन्द कुमार,दीपक पाठक,अवनीश कुमार,मोहित कुमार,सनी कुमार,राकेश कुमार, प्रीतम कुमार, प्रदीप कुमार,दीपक सिंह,संजय कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।