
सीवान में वाहन चोर गिरोह के कुख्यात चार अपराधीयों को भी पुलिस ने धर दबोचा
[✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:] सीवान के शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार हो रहे वाहन चोरी से सख्तते में आई पुलिस प्रशासन के द्वार चलाए जा रहे मुहिम के दौरान मंगलवार को दूसरे दिन भी सहायक पुलिस अधीक्षक सीवान के नेतृत्व में गठित की गई टीम को पुुनः एक बड़ी सफलता हाथ लगी।
छापेमारी टीम ने दुुुरौधा थाना अंतर्गत राजापुर पसिवर बाजार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्तियों को दो देसी लोडेड कट्टा, तीन गोली, एक मोटरसाइकिल , 4 मोबाइल , एक लोहे का फाइटर और चार मास्टर की चाबी के साथ धर दबोचा। पूछे जाने पर सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर एक और मोटरसाइकिल हुसैनगंज थाना अंतर्गत ग्राम गोपालपुर के नितेश कुमार यादव के घर से बरामद किया गया है।
जांच के दौरान पकड़े गए अपराधियों में ग्राम खुदाई बारी कन्हैया टोला के मिंटू उर्फ भोला यादव पिता- परमार यादव, और लालू कुमार यादव पिता- ब्रह्मा यादव, ग्राम- गोपालपुर निवासी नितेश कुमार यादव पिता कन्हैया यादव और थाना हुसैनगंज के पैगंबरपुर निवासी मोहम्मद सैफ खान पिता मोहम्मद शकील बताया जा रहा है ।




Recent Comments