परसा(सारण) । केंद्र सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर परसा विधानसभा क्षेत्र के मस्तिचक शक्ति केंद्र पर नप अध्यक्ष शैलेश गिरी की अध्यक्षता में पीएम पत्रक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान पोरइ गाँव में कार्यकर्ताओं ने घर घर भ्रमण कर पीएम के पत्रक को वितरण कर योजनाओं की जनकारी दिया गया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने कहा पूर्व मंत्री सांसद राजीव प्रताप रूडी जिलाध्यक्ष राम प्रवेश शर्मा के निर्देश पर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पत्रक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और जन जन तक पीएम के योजना की जनकारी देने की बातें कही।वही जिला महामंत्री स विधानसभा प्रभारी अनिल सिंह ने पीएम के द्वारा किये गये एक साल में विकास कार्य की जनकारी देने तथा कोरोना महामारी में जनता से मुलाकात कर हाल जानने की बातें कही।कार्यक्रम में गाया सिंह चंदन सिंह इंद्रमोहन सिंह अमित कुमार सिंह जितेंद्र सिंह राम एक बालक सिंह अनमोल तिवारी संजय सिंह आदि उपस्तिथ थे।