बेतिया: निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा के व्यवसायिकीकरण का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग

दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-मानवाधिकार कार्यकर्ता अजय कुमार के द्वारा निजी विद्यालयों में हो रहे शिक्षा के नाम पर लूट को मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग को आगामी मार्च महीने में अपना पक्ष रखने को तलब किया है ।

इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री कुमार ने बताया कि जिले में शिक्षा के नाम पर निजी विद्यालय अभिभावकों से मोटी रकम वसूल कर रहे हैं और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा भी नहीं दे रहे हैं जिसके बाद मैंने इस मुद्दे को मानवाधिकार आयोग में उठाया था।

आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार से अपना पक्ष रखने को कहा है तथा  मुझे भी अपना पक्ष रखने के लिए आगामी मार्च में बुलाया है।

श्री कुमार ने बताया कि इस कार्य में उनके अभिन्न मित्र रौशन कुमार का भी अभूतपूर्व योगदान है। श्रीकुमार ने आयोग के द्वारा लिए गए फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।