जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप पहुंचे मुबारकपुर,पीड़ित परिवार से मिल मदद का दिया भरोसा
मढ़ौरा(सारण):
मुबारकपुर बवाल के शांत होने के बाद जदयू के वरीय नेता शलेन्द्र प्रताप और जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू मुबारकपुर गांव पहुंचे I दोनों नेता ने मृतक अमरनाथ साह के पिता अमरनाथ साह से मिल कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शैलेन्द्र प्रताप ने मृतक के पिता अमरनाथ साह व भाई राजन को हिम्मत दिया और उन्हें सभी संभव मदद का भरोसा दिलाया। शैलेन्द्र प्रताप ने पीड़ित परिवार और ग्रामिणों से किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने दुःख की घड़ी में सौहार्द को बना कर रखने की अपील की I बता दे कि शनिवार देर शाम गांव में ही मामूली विवाद को लेकर अमर नाथ साह के पुत्र 35 वर्षीय बलराम साह की चाकू गोद हत्या कर दी गयीं थी। घटना के बाद अगली सुबह रविवार को उग्र लोगों ने हत्या आरोपित के घर आगजनी कर संपति का नुकसान पहुचाया था । इसको लेकर दोनों तरफ से प्राथमिकी हुयी हैं, मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं वही एक उपद्रवी को भी गिरफ्तार किया है। इस मौके पर जदयू जय प्रकाश भारती, मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे I