सारण :डोरीगंज मे टैंकर की ठोकर से एक युवक जख्मी-:
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज-:डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गाँव के सामने सड़क पार करने के क्रम मे टैंकर की ठोकर से एक युवक जख्मी हो गया ।
घटना शनिवार दोपहर की बतायी जा रही है जब अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा गाँव निवासी 35 बर्षिय मनोज साह जो अपने मौसा सिंगही गाँव निवासी भोला साह के यहाँ गाय खरीदने के लिए आया था ।
जब वह सड़क पार कर रहा था तभी सोनपुर की तरफ से आ रही एक टैंकर से उसे ठोकर लग गयी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया ।
जिसके बाद स्थानीय लोगो ने उसे सदर हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा । प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके पैर जख्मी हो गए है ।
सुचना पर पहुँची पुलिस ने टैंकर को जप्त कर लिया है जबकी चालक फरार हो गया ।




Recent Comments