दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब के कारोबार में संलिप्त एक कारोबारी को 7 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किये जाने की सूचना है। इधर इस सन्दर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सूर्यकांत चौबे ने बताया कि विगत रात्री उन्हें गुप्त सूचना मिली की महेशपुर गांव में दो से तीन लोग अवैध शराब के कारोबार में लिप्त हैं। इस आशय की सूचना उन्होंने थानाध्यक्ष शिकारपुर उपेंद्र कुमार को दी। तत्पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर रामजीत राम महेशपुर निवासी को 7 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। अलबत्ता पूछे जाने पर थानाध्यक्ष शिकारपुर का कहना है कि इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सूर्यकांत चौबे ही कुछ बता सकेंगे। हालाँकि एसडीपीओ के अनुसार किसी अज्ञात द्रारा यह सूचना दी गई कि शराब के कारोबारी महेशपुर में सक्रिय है। किसी की गिरफ्तारी की सूचना उन्होंने एसडीपीओ को नही दी है। वैसे एक व्यक्ति शिकारपुर थाना के हाजत में बंद देखा गया।




Recent Comments