सारण :तरैया में डांस-डांस प्रतियोगिता में सविता दूसरे स्थान पर तो रितिका को मिला प्रथम स्थान
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया।27.01.2018
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देवरिया मठ पर डांस-डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।जिसमे रितिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।दूसरे स्थान पर सविता कुमारी तथा तीसरे स्थान पर रानी कुमारी रही।वही टॉप टेन में क्रमशः प्रिंस कुमार,प्रतिमा कुमारी,शहजाद खा, निक्की कुमारी,संगीता कुमारी,प्रतिमा कुमारी तथा प्रीति कुमारी का चयन किया गया।टॉप टेन प्रतिभागियों को कप देकर संयोजक अशोक लाल ने सम्मानित किया।

मौके पर अरुण कुमार सिंह,अनिल राम,नागेन्द्र यादव,सुभाष कुमार यादव,राकेश कुमार यादव,नारायण कुमार,मुन्ना कुमार,राहुल कुमार आदि थे।




Recent Comments