महाराजगंज(सिवान)(आससे)जलजीवन हरियाली, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड में बनाई जाने वाली 19 जनवरी को मानव श्रृंखला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में एसडीओ मंजीत कुमार की अध्यक्षता में विधालय के प्रधानाध्यापकों के साथ एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीओ मंजीत कुमार ने कहा कि स्वच्छ समाज के लिए जलजीवन हरियाली का होना जरूरी है उसी तरह सभ्य समाज के लिए बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशा मुक्ति जैसे कुप्रथाओं का नहीं होना आवश्यक है। इसलिए समाजिक सरोकार से जुड़े इस मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोगों में जागरूकता लाए ताकि समाज से इन बुराईयों का समुलनाश किया जा सके ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं सभ्य समाज दे सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विद्यालय प्रधानों को मानव श्रृंखला के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि किसी भी सूरत में मानव श्रृंखला असफल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आम जनता से भी सामाजिक सरोकार से जुड़े इस अभियान को सफल बनाने के लिए 19 जनवरी को प्रखंड में बन रहे मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की। इस दौरान एसडीओ ने मानव श्रृंखला के लिए बनाए गए माइक्रो प्लान का गहनता से समीक्षा की। बैठक को बीडीओं नंदकिशोर साह ने भी संबोधित किया। बैठक में धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव बीआरडी, शिक्षक हरेंद्र कुमार, मनोरंजन कुमार सिंह, सीआरसीसी अनिल कुमार, रामा जी यादव,शाहिद आलम, कृष्णानंद महतो और विधालय प्रधान अशोक कुंवर आदि शामिल थे।