दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट : –
बेतिया में न्यायिक अभिरक्षा में मनुआपुल स्थित कारा में विचाराधीन मिठू महतो धांगड़ की इलाज़ के दौरान मौत के बाद नरकटियागंज-भिखनाठोरी सड़क मार्ग को टीपी वर्मा कॉलेज के सामने धाँगड़ समुदाय के स्त्री पुरुष अवरुद्ध कर घंटो टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कियाI इस दौरान पुलिस पहुंची और उन महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया। महिलाओं ने यह कहना प्रारंभ किया कि जब महीना देते रहे, तो उसके पति को क्यों गिरफ्तार किया? पुलिस यह कहते नहीं थकती रही कि मिठू को पटना की टीम ने गिरफ्तार किया। इस दौरान फनी भूषण सिंह नामक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को फोटो खींचने से रोकाI थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने भाजपा नेत्री रेणु देवी के समक्ष मृतका के परिजन को 5 हजार रूपरे नकद दिया और सभी सरकारी सहायता मुहैया कराने का आशवासन दियाI उसके बाद कई नेता और पुलिस के करीबियों ने धाँगड़ महिलाओ को मनाया और सड़क को आवागमन के लिए खोलवायाI इस दौरान एच एस डीएवी पब्लिक स्कूल, गोदावरी देवी रामचन्द्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर समेत अन्य विद्यालय के विद्यार्थी परेशान हाल रहे।





Recent Comments