
✍️संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) :
पटना के प्रसिद्ध पटनदेवी मंदीर के महंत विजय शंकर गिरि शुक्रवार को मढ़ौरा गढ़देवी मंदीर पहुंचे । महंत ने माता का दर्शन और पूजा किया और सभी के कल्याण का आर्शिवाद मांगा । महंत विजय शंकर गिरि ने स्वीकार किया कि मढ़ौरा का गढ़देवी मंदीर माता का प्रमुख स्थान है जहा भक्तों की सभी मुरादे पुरी होती है । महंत का इसके पूर्व भव्य स्वागत किया गया और गोस्वामी समाज के तरफ से चांदी का मुकुट और अंगवस्त्र प्रदान किया गया । महंत ने कहा कि गोस्वामी समाज आज भी विश्व कल्याण के कार्यो मे लगा है इसलिये समाज को उन्हे विशेष तरजीह देने की आवश्यकता है । गोस्वामी समाज के लोगों ने संसार में भारत को अध्यात्मिक गुरू के रुप में स्थापित करने में अग्रणी रहे है । आज भी यह समाज भक्ति से जुड़ कर लोगों को अध्यात्मिक ज्ञान देने में जुटा है । इस दौरान डा पी एस दयाल, गोस्वामी समाज के लाल बाबू गिरि , पूर्व उप मुखियां निरंजन गिरि, मुन्ना बाबा, रामनरेश गिरि, प्रमोद गिरि, उमाशंकर कुमार गिरि सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments