दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के नुनिया टोला चौक पर अज्ञात लोगों ने एक (होटल) ढाबा में आग लगा दिया।उपर्युक्त आगलगी की घटना बुधवार की रात करीब 10.30 बजे की बताई जाती है। वहाँ के लोगों ने बताया कि दूकानदार म आनंद कुमार दुकान बन्द कर जब घर चले गए। उसके बाद दूकानदार के माता-पिता क्रमशः सुशीला देवी व नथुनी साह दूकान में सो गए। आग की लपट देखकर लोग दौड़े आग पर काबू पाया। उसके बाद दुकान में फंसे बूढी माँ और पिता को सुरक्षित बाहर निकाला। आनंद कुमार अपनी दुकान पहुंचे तो अपने माँ बाप को सुरक्षित देख, लोगों को धन्यवाद दिया। उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी के कारण पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गई है। करीब हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।





Recent Comments