दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
तालिमी मरकज़ केंद्र मध्य विद्यालय कृष्णबाग बेतिया का अनुश्रवण राज्य साधनसेवी मेरी एडलीन के द्वारा किया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में समय- समय पर बालिकाओं के लिए अलग – अलग गतिविधि, कार्याशाला का आयोजन किया जाता है। आज की गुड टच बैड टच का कार्यशाला बहुत लाभप्रद हूं इससे बच्चियों के मनोबल बढ़ेगा। वही शिक्षिका नुजरत जबी ने कहा कि आज की इस कार्यशाला से हम शिक्षिकाओं को भी बहुत सारी जानकारियां मिली जो बहुत आवश्यक है। बलात्कार एवं छेड़छाड़ के विरुद्ध किशोरियों एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एव॔ शोषण के विरूद्ध आवाज उठाने, प्रेरित करने हेतु कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। मेरी एडलीन ने बताया कि बच्चियों के साथ आये दिन हो रहे बलात्कार, दुष्कर्म की घटनाओं से बचाव और उसके विरुद्ध आवाज़ उठाने हेतु बच्चियों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। छात्राओं को अवेयरनेस, खुद को बदमाशों, दुष्कर्मियों से बचाव और गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया। तालिमी मरकज़ की शिक्षा स्वयंसेवी हीना प्रवीण, रजिया बेगम सजदा ख़ातून सहित विधालय की शिक्षिका नुजरत जबी,विभा कुमारी, कल्पना कुमारी और कुमारी मनु रानी दास ने बालिकाओं को प्रेरित करने हेतु आने विचारों को रखा। वही बालिकाओं को तरह- तरह के उदाहरण देते हुए राज्य साधनसेवी ने बच्चियों को समझाया कि किसी भी बच्ची या औरत के शरीर को छूने का अधिकार किसी भी पुरुष को नहीं है, चाहे वह पुरुष अपना सगा भाई, पिता या रिश्तेदार ही क्यों न हो। अगर कोई भी पुरुष गलत नीयत से किसी भी बच्ची के अंग को छूता है तो वह बैड टच है। इसके लिए बच्चियों को स्वयं सजग रहना है और अगर कोई पुरुष उसके साथ गलत हरकत करता है, गलत तरीके से उसे छूता है तो तुरंत उसका विरोध करे उसके खिलाफ आवाज उठाये। छात्राओं को बलात्कारियों या बदमाश लोगों से बचने के लिए टिप्स देते हुए समझाया कि अगर कभी भी उसके साथ या किसी और लड़की, बच्ची के साथ कोई लड़का, पुरुष गलत करने की कोशिश करता है तो वह सबसे पहले उसका विरोध करें, शोर मचाएं, चीखें चिल्लाए और लोगों को इकट्ठा करें।अपने लोगों को जानकारी दे कि उसके साथ गलत किया जा रहा था। बच्चियां, लड़कियां कोशिश करे अकेले में सुनसान स्थानों में न घूमे। किसी भी पुरुष के गलत बहकावे में न आये और किसी पराये पुरुष से सुनसान, अनजान जगह पर न मिले। सफर करते समय हमेशा सावधान रहें और पास में बैठे किसी भी पुरुष के द्वारा अगर गलत हरकत किया जा रहा हो तो डटकर उसका विरोध करें। इन सब बातों को अपनाने, सीखने के लिए सबसे पहले अपना झिझक तोड़े, शर्म हटाये। ये न सोचें अगर हम अपने साथ हो रहे गलत हरकतों आदि के बारे में किसी को बताएगे तो लोग क्या कहेंगे? इन सब बातों को त्यागकर आगे बढ़े और आवाज उठाये। वरना गलत करने वाले व्यक्ति का मनोबल बढेगा और वह इसका नजायज फायदा उठाएगा। इसलिये बच्चियां खुद को मजबूत बनाये और दुष्कर्म आदि का डटकर विरोध करे उसके खिलाफ आवाज उठाये।





Recent Comments