सारण :सड़क सुरक्षा सप्ताह पर निकाली गयी प्रभात फेरी -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
प्रभात फेरी मे सदर प्रमुख प्रतिनिधि , डोरीगंज थाना के पुलिस बल सहित बाल होनहार पब्लिक स्कुल के छात्र हुए शामिल-:
#”””””””””””””””””””””””””

डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के डोरीगंज मे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर प्रभात फेरी बाल होनहार पब्लिक स्कुल के छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गयी जिसमे सदर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि एवम स्थानीय थाना के पुलिस बल भी शामिल हुए ।
प्रभात फेरी बाल होनहार पब्लिक स्कुल से निकाली गयी जो डोरीगंज थाना होते हुए डोरीगंज बाजार का भ्रमण किया ।
प्रभात फेरी मे बाल होनहार पब्लिक स्कुल के छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे – “जल्दबाजी तो है अपनी बली , दुर्घटना से देर भली “, “मत करों इतनी मस्ती , जिन्दगी नही है सस्ती ” सड़क दुर्घटना से है बचना , गाड़ी पर हमेशा हेमलेट है पहनना” लिखे हुए तख्ती लिए हुए थे।
प्रभात फेरी मे भ्रमण के बाद एक सभा की गयी जिसमे सदर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि रामएकबाल चौरसिया ने सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय मे लोगों को बताया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से विधालय की प्राचार्य प्रियंका कुमारी , शिक्षक अवधेश सिंह , नीतीश कुमार,
राकेश कुमार , अमीषा कुमारी , खुशबू कुमारी , विभा कुमारी , सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments