जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की बैठकसंगठन विस्तार पर हुई चर्चा

मांझी(सारण)। मांझी उतर टोला में जिला युवा अध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ सत्या सिंह के आवास पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई l जिसमें पार्टी के विस्तार और 2020 में होने वाले विधान सभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई l पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर 10 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना के आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। होना है जिस पर भी चर्चा हुआ l जबकि अगली बैठक मकेर प्रखंड अध्यक्ष के यहां 23 फरवरी को करने की सहमति बनी। बैठक में पार्टी के सारण जिलाध्यक्ष श्री आरती साहनी, जिला के युवा अध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ सत्या सिंह, माझी के प्रखंड अध्यक्ष हरिंदर साह, सचिव नवाब खान, उपाध्यक्ष अमित कुमार, आभाष यादव जिला युवा उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष,पार्वती देवी मकेर प्रखंड अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह अमनौर प्रखंड अध्यक्ष, सुनील कुमार राय एकमा प्रखंड अध्यक्ष, विजय कुमार यादव गरखा प्रखंड अध्यक्ष, देवेश ओझा दरियापुर के प्रवक्ता, मुकेश कुमार यादव व रमेश यादव जिला महासचिव तथा सदस्यगण आदि मौजूद थे l