बेतिया – बगहा:– पारिवारिक कलह के चलते विवाहित 30 वर्षीय महिला ने खाया जहर

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बथुवरिया थाना क्षेत्र के मानपुर मकरी नवका टोला गाँव मे परिवारिक कलह के चलते विवाहित 30 वर्षिय महिला ने खाया जहर जहाँ गुरुवार देर शाम बवीता देवी पति हरिशंकर साह उम्र करीब 30 वर्ष ने घरेलु विवाद के चलते जहर खा ली ।घटना की खबर मिलते ही बथवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बवीता देवी को उपचार हेतु थाने की सरकारी पुलिस गाड़ी से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया विवाहिता बवीता के पति हरिशंकर साह पिता झापस साह ने बगहा थाने में लिखित अवेेदन के माध्यम से गुहार लगाते हुए कहा की मेरे ही भाई शत्रुध्न साह व मनोज साह दोनो पिता झापस साह तथा झापस साह पिता हरिहर साह ने मेरे अनुपस्थिति में मेरी पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट किए है ।जिससे तंग आकरविवाहिता बवीता ने जहर खा ली है।इसकी जानकारी स्वयं बवीता ने दुरभाष के माध्यम से अपने पति को दी है।वही इसके संदर्भ में चिकिसक ए के अग्रवाल का कहना है की महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है।




Recent Comments