बेतिया – गौनाहा:– *सहोदरा थाना व एसएसबी के संयुक्त छापेमारी में दो कारोबारी को गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र के शराब एवं शराबीयों के विरुद्ध सहोदरा थाना व एसएसबी के संयुक्त अभियान के दौरान दो कारोबारी को गिरफ़्तार किया गया है वही तीन कारोबारी फरार हो गये हैं ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने के लिए सहोदरा पुलिस व बलबल एसएसबी के जवानो के साथ थाना क्षेत्र के बेदौली गांव व सरेह में शराब पीने व बेचने वालो के विरुद्ध एक अभियान चला कर संधन छापेमारी की गई इस दौरान बेदौली निवासी संकेत महतो व मदन पटेल को दो सौ पचास लिटर कच्ची शराब पास व पच्चीस लिटर चुलाई शराब व एक ग्लेंम्बर मोटरसाइकिल व एक रेंजर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

वही तीन कारोबारी बाबूलाल माझी समेत उसके दोनो लडके फरार हो गए हैं । पकडे गये व फरार सभी कारोबारीयो के बिरूद्ध कानून कारवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है ।




Recent Comments