महिला अखण्ड अष्टयाम के लिये निकली भव्य कलश यात्रा

मांझी (सारण):धनी छपरा राम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को 24 घण्टे का महिला अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ होगा। इस सिलसिले में गुरुवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा धनी छपरा से मांझी रामघाट पहुंची जहां से कलश में जल लेकर पुनः मंदिर परिसर वापस गई। आयोजक भिखारी सिंह ने बताया कि महिलओं द्वारा ही इस अनुष्ठान की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। इसमें बिहार तथा यूपी के विभिन्न भागों से महिलाएं भाग लेने आती हैं। उन्होंने बताया कि शिव नाम संकीर्तन का यह अनुष्ठान पिछले 19 वर्षों से अनवरत जारी है।