नगर की सफ़ाई व्यवस्था का किया निरक्षण,सुनी जन समस्याएं
आज़ाद नेब
जहाजपुर 29 जून। नगर की सफाई व्यवस्था का सुबह 6 बजे से किया निरीक्षण नगर पालिका चेयरमेन नरेश मीणा, तहसीलदार ओमप्रकाश जैन,पार्षद दिनेश पत्रिया,राजीव काटिया,अरविंद भुवालिया ने जमादार राधेश्याम के साथ नगर की सफाई व्यवस्था को बारीकी से देखा आम जन की समस्या सुनी और समाधान की दिशा में निर्देश दिए आवारा जानवरो के लिये कॉइन हाउस गोशाला के लिए जगह देखी,सुअरो को पकड़ कर नगर से बाहर छोड़ने के निर्देश दिए 1 पखवाड़े के अंदर अंदर सुवरो से मुक्ति पाने का अभियान चलाने का भी निर्णय लिया।