बेतिया – गौनाहा:– *शेख मुस्तफा हत्या मामले मे 12 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मुस्तफा हत्या मामले मे 12 लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है । मृतक का पुत्र नसीम ने सहोदरा थाना को हत्या के मामले में एक आवेदन देते हुऐ बारह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
नसीम ने कहा है कि ऐशा के नमाज आदा कर रहे मेरे पिता कि हत्या एक साजिश के तहत गर्दन में गोली मार कर कर दि गई है । हत्या के तिसरे दिन भी हत्यारे का नाम का खुलासा करने के बावजूद भी पुलिस कि हाथ हत्यारे कि गिरेबान तक नही पहुंच सकी है । इधर पुलिस नामजद आरोपियो का नाम का खुलासा करते हुए बताया कि वादी मृतक के पुत्र शेख नसिम के द्वारा सहोदरा थाना क्षेत्र के धमौरा पंचायत मुखिया रामबिहारी महतो, एकवा निवासी बृजेश महतो, परसौनी निवासी मालगुजार, व उनके दोनो पुत्र मस्तफीज आलम व तौफीक आलम, जानसार आलम, जुल्फीकार अली, बरवा बरौची निवासी शेख मुसा, शेख सोहैल, शिकारपुर थाना के रखही निवासी शेख शब्बू, शेख रेयाज व दाऊद मियां को आरोपित बनाया है ।
वही मुस्तफा हत्या मामले मे नामजद आरोपी घर छोड़कर पुरे परिवार के साथ फरार हो गये है । वही एक तरफ पुलिस मामले को शांत होने का दावा कर रही है तो वही दुसरे तरफ विषेश सुत्रो द्वारा बताया जा रहा है कि मामले कि आग अंदर ही अंदर सुलग रही है फिलहाल पुलिस मामले पर नजर रख रही है ।
थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि एकवा प्रसौनी गांव में पुलिस कि तैनाती बढा दि गई है । हर हलचल पर पुलिस कि नजरे बनी हुई है । सभी आरोपीयो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है । जल्द से जल्द हत्यारे सलाखे के पिछे होंगे ।