
भेल्दी(सारण)। मध्य विद्यालय पचरूखी की सचिव सुनीता देवी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर सचिव का जाली हस्ताक्षर कर एमडीएम का पीपीए जमा कर पैसा निकासी करने का आरोप लगाया है।
सचिव सुनीता देवी ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी परसा के यहां दिए गए आवेदन में कहा है कि मध्य विद्यालय पचरूखी के खाता का संचालन एचएम दृगेश कुमार गुप्ता और सचिव सुनिता देवी के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है लेकिन कुछ माह से पीपीए पर सचिव का गलत हस्ताक्षर कर एचएम द्वारा पैसा निकासी कर लिया जा रहा है।सचिव ने यह अंदेशा जाहिर की है कि फरवरी एवं मार्च माह का भी एचएम द्वारा गलत निकासी कर ली जा सकती है।सचिव ने इसकी प्रतिलिपि प्रखण्ड साधन सेवी पीएम योजना,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम योजना,जिला शिक्षा पदाधिकारी,डीएम सारण को दी है।




Recent Comments