बेतिया – गौनाहा:– *दोन नहर पर नये पूल का निर्माण शुरु लोगो में खुशी की लहर*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 12 अगस्त को आई प्रखंड क्षेत्र में प्रलयकारी बाढ से दोन कैनाल नहर में एकमी बलुआ पास हुई ध्वस्त पूल की जगह नये पूल का निर्माण से लोग काफी खुश हैं । एकमी बलुआ गांव के गुमस्ता चतुरी महतो ने बताया कि पूल का निर्माण हो जाने से शादी-ब्याह, गन्ने की ढुलाई, मुख्यालय से लेकर अन्य जगहों पर आने जाने में मुलभुत सुविधाऐ बढेगी । वही मनान साई, वार्ड सदस्य तेतरा खातुन ने बताया कि पूल नहीं बनने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है । पूल का काम शुरू होने से लोगो में इस बात की खुशी हैं कि थोडी़ ही दिनों में बडी परेशानी से निजात मिल जाऐगी ।
वही दुर्गा कंस्ट्रक्शन के मुंशी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि पूल का काम 29/01/2018 से शुरू हुई हैं । शीध्र ही पूल का काम पूरा कर लिया जाएगा
इस काम में जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी भराई व ध्वस्त पूलिया तोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है ।
विदित हो कि 12 अगस्त को आयी प्रलयकारी बाढ़ से पूल ध्वस्त हो गया था । किसी तरह डाईवर्शन बनाकर आवागमन पूल चालू किया गया था ।
वही गन्ने लदे वाहन को सड़क पर चढने में किसानो को काफी दिक्कते का सामना करना पड रहा हैं ।