बेतिया – गौनाहा:– *वन क्षेत्र में खनन करने को लेकर फॉरेस्टर ने दर्ज कराई छः पर प्राथमिकी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में अवैध तरीके से खनन करने के मामले मे वन विभाग अधिकारी फॉरेस्टर के द्वारा छः लोगो पर सहोदरा थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई गई है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि वन क्षेत्र से अवैध तरीके से खनन करने को लेकर छः लोगो पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है । जिसका काण्ड संख्या 33/18 दिनांक 27/4/18 दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं ।