बेतिया – गौनाहा:– *ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद व विधायक*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* भीतिहरवा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद व विधायक पहुंच कर सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम का हिस्सा बनें ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ कार्यक्रम के तहत वंचित रहे सभी लोगो को इसके दायरे में लाकर लाभान्वित करना । उक्त बातें वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतीशचन्द्र दुबे ने प्रखंड के लक्षनौता, भीतिहरवा, पडरौन गांवो में सोमवार को आयोजित ग्राम स्वराज्य अभियान की मुहिम को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक के दौरान लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा । उन्होंने यह भी बताया कि उक्त कार्यक्रम 14 अप्रैल से लेकर 5 मई तक चलेगी । एवं ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रखंड के चयनित लक्षनौता, भीतिहरवा, बजड़ा पंचायतों के लक्षनौता, भीतिहरवा एवं पडरौन गांव के महादलित परिवारों के विशेष ध्यान में रखकर इस पहल की शुरुआत की गई है । इस अभियान के तहत उज्जवला योजना, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को शत प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है । वही रामनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायिका भागीरथी देवी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को धुंए से निजात दिलाने हेतु प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई और इससे बहुत से परिवारों को मुफ्त में गैस का कनेक्शन दिया गया है ।




Recent Comments