बेतिया :– साठी बी एड कालेज में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ ।

न्यूज इनपुट साठी शमीम क़मर रेयाज़ी की कलम से 👉
चंपारण सत्याग्रह के 101 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में बी एड कालेज साठी में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन हुआ । जिसका मुख्य विषय “महात्मा गांधी ,शिक्षा एवं उनके विचार “था । कालेज के सभागार में सेमिनार का उद्घाटन एवं अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक श्री मौलाना अनीसुर रहमान साहब नई किया । इस अवसर कालेज के अनेक छात्र एवं छात्राओं ने उक्त विषय पर अपना अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया । इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री अनीसुर रहमान साहब ने कहा की हमें किसी भी कार्य को करने के अपने मन में भय जमा करने की आवश्यकता नहीं है । गांधी जी ने जिस प्रकार देशवासियों को अहिंसा और सत्य का पाठ पढ़ाया वो अपने आप में एक मिसाल है । हम आपस में प्रेम ,सद्भाव के दम पर किसी चीज़ को भी जीत सकते हैं ।
शमीम क़मर रेयाज़ी ने अपने संबोधन में कहा की गांधी केवल एक व्यक्तित्व का नाम नहीं ,गांधी जैसा महान व्यतित्व के विराट स्वामी एक प्रथा एवं एक सोच का नाम था ,जिस ने अपना पूरा जीवन सत्य की खोज और अहिंसा को समर्पित करदिया था । आज हम सब के बापू महात्मा गांधी की विचारों को अपने जीवन में प्रयोग करना होगा तब समाज और देश का विकास होगा ।वही बेतिया के प्रोफेसर SM देवराजी ने गांधी जी के विचारों और उनकी जीवनी का बखान किया ।

अंत में संस्थान के सचिव श्री हफिज़ूर रहमान ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया ,इस अवसर हाजी साइदूर रहमान ,प्रो.अरुण कुमार ,प्रो.अश्विनी कुमार ,श्री बिपिन तिवारी ,श्री अहमद अली ,शौकत अली ,शफीउद्दीन उर्फ़ टेनी ,मोतिउर रहमान ,कमलेश कुशवाहा ,नोवेल गुप्ता ,अजय राव ,जावेद आलम ,मुजीब रहमान ,असलम जी ,मुकीम साहब, नितीश कुमार ,रिजवान जुनाब एवं शम्स ट्रेनिंग कालेज व अबुलकलाम बी एड कालेज के सभी प्रोफेसर्स के साथ और भी इलाका के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्तिथि रही ।




Recent Comments