बेतिया – गौनाहा:– *फुटबॉल फाइनल मैच का विजेता बना हसनपुर*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आज शनिवार को सिमरी ग्राउंड पर फुटबॉल फाइनल मैच का शुभारंभ स्थानीय प्रखंड पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर के हाथो किया गया ।
      प्रखंड पदाधिकारी ने दोनो टीम के खिलाड़ी से हाथ मिलाकर हौसला बढाया ।
      खेल चालू होने के पहले हाफ के पांचवे मिनट मे हसनपुर के टीम ने पहला गोल कर बढत बना विपक्षी टीम पर दबाव बनाये रखा । बढत बनाए टीम ने फिर कुछ ही देर के बाद दुसरा गोल कर अपने आप को और मजबूत कर लिया । 
     विपक्षी टीम हरनाटाँड के द्वारा एक गोल कर दबाव कम करने की कोशिश की गई लेकिन हार को नही टाल सकी टीम।
     2-1 से विजयी बनी हसनपुर के टीम ने टूर्नामेंट मे अपने जुझारूपन का परिचय देते हुऐ अनुशासन मे खेल को खेलते हुऐ जीत हासिल की है ।
     विदित हो की गौनाहा प्रखंड अंतर्गत सेमरी के ग्राउंड पर फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ जिप अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल के हाथो किया गया था ।
     जिला परिषद के अध्यक्ष ने कहा था कि हर वार्ग में खेल के युवा प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का आह्वाहन किया था।
     इस टूर्नामेंट का आयोजन करने मे संघ के अध्यक्ष दिवाकर पटवारी व सचिव अरुण पटवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
     उद्घाटन मैच रामनगर व मदरहनी के बीच खेला गया था ।
     वही मैच रेफरी मोहम्मद जहीर पुरे टूर्नामेंट मे बने रहे।
 इस मौके पर वरिष्ठ अतिथि के रुप में प्रखंड पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर, गौनाहा थाना के एसआई राकेश कुमार, विजय यादव, सरपंच संपूर्ण यादव, रुद्रदेव तिवारी, विजय बहादुर, सुदामा पासवान, मोहम्मद आसिफ, नागेश्वर पटवारी, रामचंद्र महतो आदि मौजूद रहे।