
मांझी(सारण)। मांझी के मझनपुरा के समीप स्थित प्रसिद्ध गांगोपड़ाइन मन्दिर परिसर में स्थित सती माता मंदिर में वार्षिक अनुष्ठान सादे समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पपौर गांव के रहने वाले सती के परिजनों ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ वर्षों से उक्त मन्दिर परिसर में वार्षिक पूजनोत्सव अनुष्ठान आयोजित किया जाता है। उक्त अनुष्ठान में परिजनों द्वारा पूड़ी खीर तथा गुड़ आदि का प्रसाद मन्दिर में ही बनाया जाता है तथा विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण मझनपुरा के ग्रामीणों के अलावा सती के पैतृक गांव पपौर में भी घर घर वितरित होता है।सती के प्रमुख परिजन थल सेना के पूर्व सूबेदार मेजर ललन तिवारी ने बताया कि भारत में सती प्रथा का जब प्रचलन था तब उनसे ग्यारह पीढ़ी पूर्व की महिला अपने पति के साथ इसी स्थान पर सती हुई थी। तब से यह वार्षिक अनुष्ठान अनवरत जारी है।कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सादे समारोह में पूजा अर्चना की गई। अनुष्ठान में पपौर के पूर्व मुखिया बांके तिवारी सरपंच सुनील तिवारी परमानंद तिवारी सन्तोष तिवारी अक्षयवर तिवारी सोनू तिवारी अजय तिवारी जितेंद्र तिवारी मनोज तिवारी लग्नावती देवी उर्मिला देवी शोभा देवी गोधना देवी तथा बबलू सिंह व मंटू सिंह आदि शामिल हुए।




Recent Comments