सीवान में डॉक्टर सुधीर ने रक्तदान कर के मनाया बेटी का जन्म दिन 
सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्य ने किया एक नई परम्परा की शुरुआत 
✍सीवान से रोहित सिंह परमार 

अपने बेटे व बेटी के जन्म दिन पर बहुत सारे लोगों के द्वारा  बड़ी – बड़ी पाटी का आयोजन करते तो आपने देखा और सुना होगा , लेकिन अपनी बेटी की जन्म दिन को  रक्तदान कर के सेलिब्रेट करने वाले पिता को शायद ही आपने देखा होगा । सोमवार को सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्य डाक्टर सुधीर कुमार सिंह ने अपनी बड़ी बेटी सुकृति सिंह उर्फ आंचल का नवां जन्म दिन रक्तदान कर के मनाते हुए समाज में एक नई परम्परा की शुरुआत कर दिया । रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गांव के रहने वाले डाक्टर सुधीर गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित धरीछण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी के शिक्षक है । उन्होंने सोमवार को सीवान सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में  अपना रक्तदान कर के बेटी सुकृति का जन्म दिन सेलिब्रेट किया । इस अवसर पर सीवान ब्लड डोनर क्लब के नीलेश वर्मा नील, नवीन सिंह परमार, पंकज गुप्ता, भास्कर रंजन, नीलेश वर्मा सहित कई मित्र उपस्थित थे । सभी लोगों ने बेटी सुकृति व सुधीर भाई को बधाई दी । इस मौके पर डाक्टर सुधीर ने  कहा कि ब्लड डोनर क्लब के प्रेरणा से आज मैंने रक्तदान किया । उन्होंने कहा कि सुकृति ने ही मुझे पिता बनने का पहला सौभाग्य प्रदान किया है । इसलिए मैंने आज इसके जन्म दिन पर समाज के लिए कुछ विशेष करने के लिए अपना रक्तदान किया । उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे भी रक्तदान करने के लिए आगे आए और विशेष अवसरों पर रक्तदान कर के उक्त अवसर को खास बनाने का प्रयास करें ।
( इनपुट : श्रीनारद फाउंडेशन : सीवान )