बेतिया – गौनाहा: प्रधानमंत्री अवास योजना के नाम पर अवैध उगाही करने का पंचायत समिति सदस्यो ने लगाया आरोप

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- पश्चिमी चम्पारण गौनाहा प्रखंड मुख्यालय मे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पश्चिम चंपारण के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त योगेंद्र सिंह एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा किया गया ।

ये बैठक जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल की पहल पर हुई । जिले से आये अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति का जायजा लिया । जिसमे डीडीसी द्वारा लाभुकों से योजना के लाभ लेने में होने वाली समस्याओं के बारे में जाना ।
कई पंचायतों से आई महिलाओं ने जिला से आई टिम को प्रधानमंत्री अवास योजना के प्रथम क़िस्त के राशि के उपरांत दूसरी क़िस्त की राशि नही मिलने से आधे अधुरे घर मे रहने की पिडा सुनाई ।
लोगो की शिकायत पर पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार ने आवास सुपरवाइजर राकेश श्रीवास्तव से कहा कि मंगलवार दिनांक 30/1/18 तक आप लाभुकों की सूची डीडीसी कार्यालय में अविलंब उपलब्ध करायें ।
आगे उन्होने कहा कि किसी तरह की कोताही के मामले में कोताही करने वाले कर्मीयों को बख्शा नही जाएगा ।
मौके पर मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्यों ने प्रखंड में आवास योजना से संबंधित गड़बड़ियों के बारे में कई समस्याओं को जिले से आई टिम के समक्ष रखा गया ।
वही पंचायत समिति सदस्य पति ललन पासवान व महेन्द्र महतो ने उपविकास आयुक्त के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रखंड में फैली भष्ट्राचार की समस्या को रखा । वही ललन पासवान ने सिधा आरोप लगाते हुऐ कहा कि हमारे क्षेत्र में आवास योजना के नाम पर 18 हजार से 20 हजार तक उगाही किया जा रहा है ।
इस शिकायत पर डीडीसी ने लिखित शिकायत मिलने पर करवाई का आश्वाशन दिया ।
इधर गौनाहा पंचायत की सैकड़ो महिला और पुरूष पीड़ित नंजमुन नशा, जमीला खातून, सोनिया मुसमात, शायरा खातून आदि ने डीडीसी से बाढ राहत राशि मे बडे पैमाने पर हुई धाधली और घोटालेबाजी कि शिकायत करते हुऐ बताया कि हमारे यहां एक ही परिवार को 4-5 बार बाढ़ राहत की अनुदान राशि दी गई है । लेकिन हम गरीबों का घर तबाह होने के बाद भी आज तक अनुदान राशि नही दिया गया । प्रखंड में हुई बाढ़ राहत धांधली की उच्चस्तरीय जांच की मांग लोगो ने किया है ।
गौनाहा निवासी चंदेश्वर यादव ने अपनी समस्या को रखते हुऐ कहा कि सूचना के अधिकार से मांगी गई जानकारी से पता चलता है कि अनियमितता के मामले में गौनाहा अव्वल है ।
लोगो ने आसा भरी निगाहो से जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल से भी अपनी शिकायत रख न्याय दिलाने की मांग की ।
समीक्षा बैठक में प्रखंड प्रमुख सुदामा पासवान, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुबोध कुमार, बीडीओ श्रीकांत ठाकुर, मुखिया रंजीत बहादुर राय, बलिराम सिंह यादव, शाहिद परवेज सहित दर्जनों पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यों के अलावा लाभुकों ने बैठक मे पहुंचकर बैठक को सफल बनाया ।