मढ़ौरा (सारण)। नगर पंचायत वार्ड -16 मढ़ौरा खास में एक फूस से बनी झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई । मिली जानकारी के अनुसार घर की महिला घर में लकड़ी के चुल्हा पर खाना बना रही थी तभी चुल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते देखते आग तेजी से फैला गई, ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते घर का कपड़ा, बिछावन, बर्तन, आनाज के साथ झोपड़ी में खड़ी एक बाइक भी जल गई  । प्रभावित गृह स्वामी अवधेश महतों की पत्नी मराछो देवी ने बताया उसके सामने सब कूछ जलता रहा लेकिन वह कुछ भी बचा नही सकी । आगलगी की घटना में श्रवण महतों, राजेश महतों, अनिल महतों का घर भी प्रभावित हुआ है ।

मदद के लिए बढ़े हाथ :

घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए क ई लोग आगे आए । पीड़ित परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए त्रिपाल, आनाज सहीत अन्य व्यावस्था की मदद तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई है ।पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा मीणा अरुण व पूर्व मुखिया अरुण सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर नगद राशि की सहायता की और कहा कि दुःख की घड़ी में पीड़ित का मदद करना ही समाज सेवा है।समाजसेवी ब्रजकिशोर सिंह ने चावल, आटा के साथ नगद का सहयोग किया। व्यावसायी संघ के विष्णु गुप्ता ने त्रिपाल आदि उपलब्ध करा कर तत्काल उनके रहने का इंतजाम करवाया । नगर चेयरमैन ललन राय ने भी पीड़ित परिवार से मिल कर घटना की जानकारी ली और मदद उपलब्ध कराई ।