छपरा : सड़क निर्माण से विकास के नए आयाम स्थापित होते है साथ ही उस क्षेत्र के विकास का ये मुख्य परिचायक होता है .उक्त बाते कही छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मौका था विगत दिनों मुख़्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत एस भवन करिंगा कोठी मुसेहरी से भाया गौशाला तक पीसीसी सड़क निर्माण एवं कालीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम का.विधायक ने कहा की लगभग उन सभी सड़कों का निर्माण कार्य मैंने अपने विधायक कोष से या फिर मंत्री स्तर तक बातचीत करके विभिन्न कोषों से करवाया है जो वर्षो से निर्माण की बाँट जोह रहे थे.ये कार्य आगे भी ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा.जमीनी समस्या को दूर करना काफी सुखद अहसास होता है.इस सड़क के निर्माण होने के बाद इस क्षेत्र की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी.विधायक ने कहा की क्षेत्र के हर जगह का कार्य धीरे धीरे संपन्न मे करवा रहा हूँ,कुछ कार्य बाकी है जो पाइपलाइन मे है या आनेवाले दिन मे पूर्ण हो जायेंगे.