बेतिया – गौनाहा:-शुरू हुआ वॉलीबॉल हाफ लीग टूर्नामेंट का महाकुंभ

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ 3-1 से जीत दर्ज कर धमौरा ने बनाई बढत पश्चिमी चम्पारण गौनाहा प्रखंड अंतर्गत धमौरा पंचायत के घमौरा उच्च विद्यालय मे वॉलीबॉल हाफ लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय खुर्शीद आलम गन्ना विभाग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री ने फिता काटकर व गेंद उछाल कर किया.
उद्धाटन मैच पंचमवा v/s मेजबान टीम धमौरा के बिच संपन्न हुआ । दोनो टिमो ने खेल भावना का परिचय देते हुए खेल खेला और अपने हुनर का प्रचम उपस्थित दर्शको व माननीय अतिथि को दिखाया ।
मैच का उद्घाटन करते मंत्री ने अपने संबोधन मे बोले कि इस क्षेत्र मे युवा प्रतिभावान खिलाड़ीयो की कमी नही है । जरूरत है तो बस उसे निखारने की । इस टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओ का प्रशंसा करते हुए मंत्री ने खिलाडीयो के हौसलाअफजाई के लिए एक लाख एक हजार रूपया कमेटी को डोनेट किया. दर्शकदिर्घा दर्शको से खचाखच भरा हुआ नजर आया. शोरगुल के बिच सम्पन्न हुऐ मैच मे मेजबान टीम धमौरा ने 3-1 से जीत दर्ज किया।
शुरू मे पिछड रही धमौरा की टीम अपने खेल भावना से उपस्थित लोगो का दिल जीत लीया. इस मैच मे रेफरी राजेश जी, उमाकांत जी, रूपनरायण महतो कमेंटेटर विश्वनाथ प्रसाद, मधुरेन्द्र प्रसाद, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सच्चिदानंद ठाकुर ने किया ।
उद्घाटन मैच मे अपनी बहुमूल्य समय निकाल कर पहुचे अतिथिगण मे एसडीएम चंदन कुमार चौहान, विडियो श्रीकांत ठाकुर, सहोदरा थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, मानपुर थाना प्रभारी सिकन्दर कुमार, मुखिया रामबिहारी महतो, सुनिल कुमार गढ़वाल, अनवारुल हक, सतेंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, रंजीत बहादूर राय उर्फ मिंकू सिंह, गोविंद प्रसाद सामिल हुऐ ।




Recent Comments