बेतिया/गौनाहा थाना तोड़फोड़ मामले में एक और की हुई गिरफ्तारी
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ उस केस मे अभी तक कुल बारह लोगो को किया जाए चुका है गिरफ्तार।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा थाना तोड़फोड़ मामले में शनिवार को एक और अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। इस तरह से इस मामले में अभी तक कुल बारह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया है कि उक्त आरोपी को सहोदरा थाना क्षेत्र के देवाढ गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कपिल देव चौधरी स्थानीय थाना क्षेत्र के देवाढ गांव निवासी है इसके विरोध 2 नवंबर को हुई थाने में तोड़फोड़ मामले में नामजद किया गया था।

विदित हो कि अर्जुन सोनी हत्याकांड 28 अक्टूबर को हुई थी जिसको लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने मे पहुच कर उपद्रव व तोडफोड मचाया था ।