बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने किया कमाल 50 में दिये 69 अंक

नगरा (सारण) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा इंटरमिडीएट परीक्षा 2018 का परिणाम इसी सप्ताह घोषित किया गया।वैसे भी यह बोर्ड परीक्षा परिणाम में बराबर हैरत अंगेज कारनामे करते रहता है और परीक्षार्थियों के हरदम बवाल झेलते रहता है।ताजा मामला नगरा प्रखंड के एक विद्यालय ,राधिका देवी प्रभावती महिला स्कूल बन्नी बहुआरा का है इस स्कूल से सचिन कुमार इंटर मीडिएट 2018 साइंस की परीक्षा दिए है वैसे तो इनका रिजल्ट फेल है लेकिन इनका आल्टर नेटिव इंग्लिश जो कुल 50 अंक का होता है उसमें बोर्ड द्वारा इनके ऊपर कृपा किया गया है और कुल 69 अंक दिया गया है।कुल मिलाकर जितने अंक की परीक्षा हुई है उससे 19 अधिक है ।है न ये हैरानी की बात ।सचिन का रौल नंबर 18010753 है।




Recent Comments