सारण डीएम ने बढ़ते ठंढ़ के मद्देनजर दिया आदेश, 5 जनवरी तक बन्द रहेंगे वर्ग 5 तक की कक्षाएं
दैनिक खोज खबर, छपरा
जिले में बढ़ रही ठंड के मद्देनजर सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन वर्ग 1 से 5 तक के सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों में पठन पाठन बन्द करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के इस निर्देश के बाद बच्चों को न सिर्फ ठंड से राहत मिलेगी बल्कि न्यू ईयर पर बच्चों की बल्ले बल्ले भी होगी।

जिलाधिकारी ने आज दिए गए अपने निर्देश में यह भी कहा है कि वर्ग पांच से ऊपर की कक्षाओं में भी किसी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुबह 9 बजे के पहले नही करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के इस आदेश के अनुपालन की जिम्मेवारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गयी है वही सदर, सोनपुर व मढ़ौरा के अनुमंडल पदाधिकारी को भी इस पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।




Recent Comments