बेतिया – गौनाहा:– *जून तक सायफन व पुल का निर्माण हो जाने के है आसार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड अंतर्गत माधोपुर पंचायत के मेघौली चौक के पास त्रिवेणी कैनाल नहर पर हड़बोडा नदी में बन रहे सायफन पुल का निर्माण कार्य जोरों पर हैं ।
इस आशय की जानकारी देते हुए कनीय अभियंता पी.एन.दूबे ने बताया कि सायफन व पुल का निर्माण कार्य जून तक फाइनल कर लिया जाएंग । वही जगह जगह टूटे नहर पर सड़को का मिट्टी भरने का काम पूरा कर लिया गया है जिससे आवागमन सुचारु हुआ है । परन्तु पुल व सायफन पुरी तरह से ध्वस्त होने की वजह से आवागमन में लोगो को थोडी बहुत मुश्किले आ रही है फिर भी हम आने वाली बरसात से पहले निर्माण कार्य पुरा कर लेने के लक्ष्य में है । आवागमन चालू रहे इसके लिए नदी में मिट्टी डाल डायवर्शन बनाया गया है । बताते चले कि पुल व सायफन का निर्माण कार्य मां विन्ध्यावासिनी कंस्ट्रक्शन कम्पनी को मिला है । कंपनी के फोरमैन दीनानाथ गिरी ने बताया कि सभी रॉ मटेरियल्स स्थल पर पहुंच गए हैं और काम युद्ध स्तर पर चल रहा है । टू ट्वेन्टी ब्रेकर्स काम में लगाए गए हैं उन्होंने बताया कि पुल एवं सायफन का कार्य 23 जनवरी से शुरू हुई है हमें उम्मीद है कि समय से पूर्व ही निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा । बता दें कि 12 अगस्त को आई प्रलयकारी बाढ़ से सायफन समेत पुल पुरी तरह से ध्वस्त हो गया था । जिस कारण त्रिवेणी नहर से आवागमन बिल्कुल बंद हो गया था । किसी तरह स्थानीय लोग पुल के नीचे से मिट्टी भरकर डायवर्शन बना आवागमन को चालू किये थे । नहर पर जगह जगह टूटे पूल का निर्माण कार्य भी कर लिया जाएगा और उक्त मार्ग से आवागमन सुचारू रूप से चलने लगेंगा ।




Recent Comments